Latest News

“भारत जोड़ो यात्रा” के स्वागत की तैयारी में पंजाब कांग्रेस,बैठकों का सिलसिला जारी

By 24-12-2022

Published on 24 Dec, 2022 10:41 PM.

चंडीगढ़ (प्रजातंत्र शक्ति,जातिन्द्र टंडन) पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में पहुंचेगी। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यात्रा प्रबंधन के लिए गठित मीडिया कमेटी के साथ मीटिंग की। इस दौरान यात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।पटियाला से करेगी पंजाब में प्रवेश‘भारत जोड़ो यात्रा’ पंजाब में पटियाला के शंभु बैरियर से प्रवेश करेगी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा 9 दिन तक पंजाब के विभिन्न जिलों से होकर पठानकोट से होते हुए राज्य से बाहर निकलेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग हर दिन के यात्रा प्रबंध की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और अन्य यात्रियों की बोर्डिंग और लॉज सुविधाओं पर काम करने के लिए नेताओं के साथ भी बैठक की है।

Viewers: 46085

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper